Search

 
 
 

Deoghar News: SP ने की अपराध समीक्षा बैठक, एक माह में 150 से अधिक अपराधी गिरफ्तार

श्रावणी मेला को लेकर देवघर पुलिस पूरी तरह सतर्क है. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ हाल के आपराधिक मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई.
 
देवघर जिले की खबरें

Deoghar: श्रावणी मेला को लेकर देवघर पुलिस पूरी तरह सतर्क है. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ हाल के आपराधिक मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई.

इसे भी पढ़ें: 

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने हाल के संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण मामलों का बिंदुवार विश्लेषण किया. उन्होंने बताया कि कई मामलों में पुलिस को सफलता मिली है और आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है, जबकि कुछ मामलों में फरार अपराधियों की तलाश जारी है. ऐसे सभी लंबित मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश संबंधित थाना प्रभारियों को दिए गए हैं.

 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिछले एक माह के दौरान देवघर पुलिस ने अभियान चलाकर 150 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि जिले के हिस्ट्रीशीटर, चार्जशीटेड एवं आदतन अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा उनके विरुद्ध क्राइम कंट्रोल एक्ट (CCA) एवं निगरानी संबंधी कानूनी कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बेहद आवश्यक है.

 

बैठक में बढ़ते साइबर अपराध पर भी विशेष चर्चा हुई. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है और प्रत्येक सप्ताह कार्रवाई करते हुए साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि इस प्रकार के अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके.

 

अपराध समीक्षा बैठक के साथ-साथ पुलिस सभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों की सेवा संबंधी समस्याओं, संसाधनों की उपलब्धता तथा अन्य प्रशासनिक एवं परिचालन संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई. पुलिस संघ के प्रतिनिधियों से लेकर निरीक्षक एवं डीएसपी स्तर के अधिकारियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखे.

 

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने हाल के चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इन मामलों के शीघ्र उद्भेदन और जिले में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. उन्होंने सभी अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही