Jamshedpur News: शहर में संगठित अपराध पर लगाम लगाने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने को लेकर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक (नगर) ललित मीना ने समीक्षा बैठक की. इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक (नगर) के साथ बर्मामाइंस, साकची, गोलमुरी, टेल्को और बिरसानगर एवं गोविन्दपुर थाना प्रभारी शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें:
बैठक के दौरान शहर में संगठित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई. एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को लंबित कांडों का जल्द निष्पादन करने और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसके अलावा अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों और ड्रग्स पेडलरों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया गया.
बैठक में पुलिस की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए CCTNS, ICJS, IIF-5 और e-Sakshya की प्रगति की भी समीक्षा की गई. वहीं, आगामी छठ पूजा को देखते हुए पर्व के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. एसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को कहा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

