Search

 
 
 

पलामू SP ने किया महिला थाना के नए भवन का उद्घाटन

Palamu News : नए भवन के निर्माण से महिला संबंधी मामलों के निष्पादन में सुविधा मिलने की उम्मीद है.महिला थाना में आने वाली पीड़ित महिलाओं को पहले की अपेक्षा बेहतर और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा.साथ ही महिला अपराध से जुड़े मामलों की सुनवाई और कार्रवाई में भी सहूलियत होगी.
 
SP ने किया महिला थाना का उद्घाटन

Palamu News : शहर थाना परिसर में नवनिर्मित महिला थाना के नए भवन का उद्घाटन सोमवार को पलामू एसपी कपिल चौधरी ने किया. उन्होंने उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर किया.इस दौरान एसडीपीओ राजेश यादव, प्रभारी मेजर सुरेश राम, टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार, सार्जेंट मेजर विमल चंद्रवंशी व महिला थाना प्रभारी पार्वती कुमारी समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

 

 

नए भवन के निर्माण से महिला संबंधी मामलों के निष्पादन में सुविधा मिलने की उम्मीद है.महिला थाना में आने वाली पीड़ित महिलाओं को पहले की अपेक्षा बेहतर और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा.साथ ही महिला अपराध से जुड़े मामलों की सुनवाई और कार्रवाई में भी सहूलियत होगी.

 

पलामू एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि महिला थाना का उद्देश्य महिलाओं से संबंधित शिकायतों और मामलों का संवेदनशीलता के साथ निष्पादन करना है.नए भवन से पुलिसकर्मियों को भी काम करने के लिए बेहतर आधारभूत सुविधा उपलब्ध होगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही