Search

 
 
 

LAGATAR IMPACT : पलामू ट्रेजरी को मिली लॉगिन आईडी, लंबित भुगतान का रास्ता साफ

Palamu News :  जिला कोषागार कार्यालय को लॉगिन आईडी नहीं मिलने के कारण वित्तीय कामकाज प्रभावित हो रहा था. वहीं, विभिन्न विभागों के संवेदक भुगतान के लिए लगातार ट्रेजरी कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे. इसके साथ ही सरकारी विभागों और अन्य कार्यों से जुड़े लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. अब लॉगिन आईडी उपलब्ध होने के बाद लंबित भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी.
 
पलामू समहरणालय

Palamu News :  पलामू जिला कोषागार पदाधिकारी को लॉगिन आईडी मिलने से लंबित भुगतान होने का रास्ता साफ हो गया है. Lagatar.in में 19 अगस्त को ''वित्त मंत्री के गृह जिले में ट्रेजरी का कामकाज प्रभावित, दो हफ्ते से भुगतान ठप'' शाीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी. इसके बाद ट्रेजरी पदाधिकारी को लॉगिन आईडी उपलब्ध करा दी गई. लॉगिन आईडी मिलने के बाद अब लंबे समय से लंबित विभिन्न भुगतानों की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है.

 

बता दें कि  जिला कोषागार कार्यालय को लॉगिन आईडी नहीं मिलने के कारण वित्तीय कामकाज प्रभावित हो रहा था. वहीं, विभिन्न विभागों के संवेदक भुगतान के लिए लगातार ट्रेजरी कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे. इसके साथ ही सरकारी विभागों और अन्य कार्यों से जुड़े लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

 

अब लॉगिन आईडी उपलब्ध होने के बाद लंबित भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी. इससे सरकारी विभागों से जुड़े कर्मचारियों और संवेदकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. संवेदकों को भुगतान के लिए बार-बार ट्रेजरी कार्यालय का चक्कर भी नहीं लगाना पड़ेगा.

 

गौरतलब है कि सेल टैक्स ऑफिसर डॉ. मनोज कुमार को 7 जुलाई से जिला कोषागार पदाधिकारी का प्रभार मिला था. इससे पहले सोमरा भगत कोषागार पदाधिकारी के प्रभार में कार्यरत थे. उनका तबादला हो चुका है. नए प्रभारी पदाधिकारी को लॉगिन आईडी नहीं मिलने के कारण भुगतान समेत कई वित्तीय कार्य प्रभावित थे. Lagatar.in में खबर प्रकाशित होने के बाद अब इस समस्या का समाधान हो गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही