National News : योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए 90 हजार लाठियां, हेलमेट, शील्ड सहित अन्य उपकरण खरीदने का निर्णय लिया है. प्रदेश में हिंसक प्रदर्शनों और पत्थरबाजी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए पुलिस को मजबूत करने की यह कवायद मानी जा रही है. पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए बैलिस्टिक शील्ड और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाउड हेलर भी खरीदे जाने हैं.
जानकारी के अनुसार इन उपकरणों को अलग-अलग जगहों पर पहुंचाने की जिम्मेदारी पुलिस की लॉजिस्टिक शाखा को मिली हे.. डीजीपी मुख्यालय की मंजूरी के बाद खरीद की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जानी है.
सूत्रों के अनुसार यूपी पुलिस 30 हजार PVC लाठी खरीदेगी. एक लाठी की कीमत 500 रुपये होगी. इसके अलावा 30 हजार हेलमेट(2,600 रुपये प्रति हेलमेट) खरीदे जायेंगे. साथ ही पुलिस के लिए 30 हजार PVC शील्ड खरीदे जायेंगे. एक शील्ड की कीमत 4,000 रुपये होगी. इन तीनों उपकरणों की संख्या 30-30 हजार रखी गयी है. कुल मिला कर 90 हजार लाठी, हेलमेट और शील्ड की खरीद की जायेगी.
खबर है कि हिंसक घटनाओं के दौरान पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें लग जाती है. इससे बचाव के लिए 500 बैलिस्टिक शील्ड(49,500 प्रति शील्ड) भी खरीदे जायेंगे. साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों को चेतावनी जारी करने के लिए 1,500 लाउड हेलर की खरीद होगी. एक लाउड हेलर की कीमत 5,000 रुपये बताई गयी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

