Search

स्पीकर ने याचिका समिति की बैठक में 7 याचिकाओं पर की चर्चा

Ranchi : झारखंड विधानसभा के स्पीकर रवीन्द्र नाथ महतो के कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को  याचिका समिति की बैठक हुई. बैठक में कुल 7 याचिकाओं पर चर्चा हुई. याचिका संख्या 92/2020 सदस्य केदार हाजरा द्वारा दर्ज कराया गया था. हजारीबाग जिला अंतर्गत मौजा सिरसा खाता संख्या 272 जमीन से संबंधित मामले में पदाधिकारियों को स्पीकर ने निर्देश दिया कि यदि मामला दीवानी अदालत से संबंधित है, तो वर्तमान स्थिति में उक्त जमीन की खरीद बिक्री और एलपीसी निर्गत करने पर रोक लगा दीजिए. याचिका संख्या 260/2022 सदस्य राजेश कच्छप द्वारा दायर की गई थी. याचिका चतरा जिला अंतर्गत मगध परियोजना एवं आम्रपाली परियोजना अंतर्गत विस्थापित से प्रभावित व्यक्तियों को न्याय दिलाने से संबंधित थी. याचिका संख्या 284/2022 सदस्य अमित कुमार मंडल द्वारा दर्ज कराई गई थी. उक्त मामले में रांची जिला के खेलारी प्रखंड अंतर्गत मैक्लुस्कीगंज थाना में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा दिलाने से संबंधित था. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-high-court-directed-industries-secretary-to-appear/">झारखंड

हाइकोर्ट ने उद्योग सचिव को दिया हाजिर होने का निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//