Search

 
 
 

स्पीकर ने स्कूली शिक्षा सचिव को लिखा पत्र, कहा -  8000 पारा शिक्षकों की सेवा करें बहाल

स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने स्कूली शिक्षा सचिव को पत्र लिखा है. पत्र में कहा है कि राज्य के लगभग 8000 सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) की सेवा बहाल की जाए. पत्र में आगे लिखा है
 

Ranchi: स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने स्कूली शिक्षा सचिव को पत्र लिखा है. पत्र में कहा है कि राज्य के लगभग 8000 सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) की सेवा बहाल की जाए. पत्र में आगे लिखा है कि  क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुझे कुछ पारा शिक्षकों द्वारा एक आवेदन समर्पित किया और अवगत कराया कि हजारों पारा शिक्षक जो हिन्दी साहित्य सम्मेलन इलाहाबाद, प्रयाग महिला विद्यापीठ आदि सस्थानों से मैट्रिक, इंटर की परीक्षा उतीर्ण हैं. उन्हें सेवा से हटाने का आदेश निगर्त किया गया है.


 20 साल से हैं कार्यरत


स्पीकर ने कहा है कि ये सहायक अध्यापक 20 वर्षों से कार्यरत हैं. लम्बी अवधि से कार्यरत रहने और अन्य विभागों में ऐसे बोर्ड से उत्तीर्ण उम्मीदवार के कार्यरत होने के आधार पर नियमानुसार सेवा जारी रखने के संबध में एक बार विचार किया जा सकता है.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही