Search

 
 
 

जयराम-पुलिस विवाद पर स्पीकर की दो टूक, बोले- भाषा में संयम व मर्यादा जरूरी

Ranchi News: विधायक और पुलिस के बीच चल रहे विवाद और भाषा के इस्तेमाल को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने सभी पक्षों को संयम बरतने की सलाह दी है.
 
रबींद्रनाथ महतो, स्पीकर

Ranchi News: विधायक और पुलिस के बीच चल रहे विवाद और भाषा के इस्तेमाल को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने सभी पक्षों को संयम बरतने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपनी भाषा और व्यवहार की मर्यादा नहीं खोनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें: 

रबींद्रनाथ महतो ने कहा कि कोई मुद्दा कितना भी गंभीर या आक्रामक क्यों न हो, उसे अमर्यादित शब्दों में रखने से बात का असर कम हो जाता है. अगर उसी बात को सही और शांत तरीके से रखा जाए, तो उसका प्रभाव ज्यादा बेहतर होता है.

 

उन्होंने कहा कि किसी को छोटा दिखाना, नीचा दिखाना या ऊंचे स्वर में बात करना भी एक तरह की प्रतिहिंसा है. इसलिए हर व्यक्ति को अपने व्यवहार और भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए.

 

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह सलाह सिर्फ विधायकों या अधिकारियों के लिए नहीं है. समाज के हर व्यक्ति को बातचीत में संयम और मर्यादा बनाए रखनी चाहिए. उन्होंने सभी पक्षों से विवादित मुद्दों को शालीन और सम्मानजनक तरीके से रखने की अपील की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही