Search

 
 
 

Dhanbad News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगेगा विशेष आधार शिविर, 0 से 5 वर्ष के बच्चों का होगा नामांकन

Dhanbad News: जिले में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का शत-प्रतिशत आधार नामांकन सुनिश्चित करने के लिए सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष आधार शिविर आयोजित किए जाएंगे.
 
आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगेगा आधार शिविर

Dhanbad News: जिले में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का शत-प्रतिशत आधार नामांकन सुनिश्चित करने के लिए सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष आधार शिविर आयोजित किए जाएंगे. उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर अभियान की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, जिला परियोजना पदाधिकारी यूआईडी सह ई-जिला प्रबंधक अमित कुमार सिंह और इंडिया पोस्ट के वरीय प्रबंधक प्रीतम कुमार ने बैठक की.

धनबाद की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य छोटे बच्चों को सरकारी योजनाओं और पोषण सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराना है.आधार बनवाने के लिए बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र तथा माता या पिता में से किसी एक का आधार कार्ड अनिवार्य होगा.अभिभावकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि पर नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं.

इसे भी पढ़ें: 

जिला परियोजना पदाधिकारी यूआईडी ने बताया कि 0 से 5 वर्ष के बच्चों के आधार नामांकन में केवल फोटो और मूल विवरण दर्ज किया जाएगा. फिंगरप्रिंट और आइरिस की बायोमेट्रिक जानकारी नहीं ली जाएगी. शिविर में अभिभावक अपना मोबाइल नंबर भी आधार में अपडेट करा सकेंगे. शिविरों की तिथियों की घोषणा एक सप्ताह के भीतर की जाएगी.

 

अभियान को तेज और सुविधाजनक बनाने के लिए इंडिया पोस्ट के सहयोग से 80 आधुनिक आधार टैब उपलब्ध कराए गए हैं. इनके माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों पर ही बच्चों का डिजिटल पंजीकरण किया जाएगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही