Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन, एक भी पात्र मतदाता नहीं छूटेगा : के. रवि कुमार

Ranchi: पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे इसके लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण की प्रक्रिया 20 जून से शुरू की जाएगी. इसके तहत संबंधित मतदान केंद्र क्षेत्रों के बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार निर्वाचन सदन में मीडिया प्रतिनिधियों के लिए आयोजित एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम और प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे.
Advertisement
Advertisement
  • 20 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान

Ranchi: पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे इसके लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण की प्रक्रिया 20 जून से शुरू की जाएगी. इसके तहत संबंधित मतदान केंद्र क्षेत्रों के बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे.


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार निर्वाचन सदन में मीडिया प्रतिनिधियों के लिए आयोजित एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम और प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने बताया कि 20 जून से 29 जून तक तैयारी, प्रशिक्षण और आवश्यक मुद्रण कार्य किए जाएंगे. इसके बाद 30 जून से 29 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराएंगे और सत्यापन का कार्य करेंगे.


उन्होंने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 5 अगस्त को किया जाएगा. इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा और आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी. दावों और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 3 अक्टूबर तक चलेगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 अक्टूबर को किया जाएगा. इस विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है.


के. रवि कुमार ने कहा कि नए मतदाताओं के आवेदन, दावे और आपत्तियां बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर जमा करेंगे. जिन मतदाताओं से संपर्क नहीं हो सकेगा, उनके लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी मतदाता का नाम बिना सुनवाई के सूची से नहीं हटाया जाएगा और लोगों से भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान नहीं देने की अपील की.


उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया केवल भारतीय नागरिकों के लिए है और विदेशी नागरिक इसमें शामिल नहीं होंगे. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं, मीडिया प्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के बीएलए और संबंधित कर्मियों से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की, ताकि राज्य की मतदाता सूची अधिक स्वच्छ, समावेशी और त्रुटिरहित बनाई जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही