Search

 
 
 

IPL 2026: गुस्से में गिराई गिल्लियां, BCCI ने हार्दिक पर लगाया जुर्माना

IPL में बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच हुए मुकाबले के बाद BCCI ने हार्दिक पंड्या पर कार्रवाई की है. हार्दिक को गुस्से के चलते जुर्माने का खामियाजा भुगतना पड़ा है. मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या पर जुर्माना लगा है.
 

Lagatar Desk: IPL में बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच हुए मुकाबले के बाद BCCI ने हार्दिक पंड्या पर कार्रवाई की है. हार्दिक को गुस्से के चलते जुर्माने का खामियाजा भुगतना पड़ा है. मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या पर जुर्माना लगा है. यह जुर्माना IPL 2026 में आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में जुर्माना लगाया गया है.

 

दरअसल, KKR के खिलाफ मुकाबले के दौरान हार्दिक ने गुस्से में विकेट की गिल्लियां जोर से गिरा दीं. यह घटना तब हुई, जब दूसरी पारी के 10वें ओवर की चौथी गेंद के बाद हार्दिक पांड्या अपने रन-अप की ओर लौट रहे थे, तभी उन्होंने गुस्से में विकेट की गिल्लियों को जोर से गिरा दिया. जिसे IPL आचार संहिता का उल्लंघन माना गया. 

 

IPL  के आधिकारिक बयान के अनुसार हार्दिक पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है. आधिकारिक बयान में कहा गया कि हार्दिक पांड्या IPL आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन के दोषी पाए गए, जो मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण, ग्राउंड इक्विपमेंट या फिटिंग्स के दुरुपयोग से जुड़ा है.

 

हार्दिक ने स्वीकारी गलती

हार्दिक पांड्या ने भी अपनी गलती स्वीकार करते हुए मैच रेफरी राजीव सेठ द्वारा दी गई सजा को मान लिया है. नियमों के मुताबिक, अगर किसी खिलाड़ी के 4 से 7 डिमेरिट प्वाइंट हो जाते हैं तो उसे एक मैच के लिए निलंबित किया जा सकता है. 

 

एक मैच MI का बाकी

मुकाबले की बात करें तो KKR ने 7 गेंद शेष रहते 148 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया. इस तरह मैच में MI को हार का सामना करना पड़ा. मैच में हार्दिक पंड्या ने 2 ओवर में कोई विकेट नहीं लिए और 13 रन दिए. 5 बार की चैंपियन रही MI इस साल IPL प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है. वह सिर्फ 4 मैच ही जीतकर अंक तालिका में 9वें स्थान पर हैं. मुंबई इंडियंस IPL 2026 का अपना आखिरी मैच रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही