Search

 
 
 

IG के निर्देश पर बोकारो जोन में पुलिस का विशेष छापेमारी अभियान, 95 अभियुक्त गिरफ्तार

जोन के सभी जिलों की पुलिस ने व्यापक कार्रवाई कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की. इस दौरान विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित कुल 95 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया.
 

Bokaro : उत्तरी छोटानागपुर के आईजी के निर्देश पर बोकारो जोन के सभी जिलों में तीन दिसंबर की रात पुलिस का विशेष छापेमारी अभियान चला. यह अभियान गंभीर अपराधों के अभियुक्तों, वारंटियों व फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाया गया. जोन के सभी जिलों की पुलिस ने व्यापक कार्रवाई कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की. इस दौरान विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित कुल 95 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इसके साथ ही लंबे समय से लंबित विभिन्न प्रकार के कुल 162 वारंटों का निष्पादन किया गया. साथ ही कोर्ट से जारी चार कुर्की-जब्ती आदेशों का भी निष्पादन किया गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही