Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विशेष सत्र : महिला आरक्षण बिल पर आज सात घंटे बहस, सदन में बोलेंगी सोनिया गांधी भी

Advertisement
Advertisement
New Delhi : संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र के तीसरे दिन बुधवार को लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक पर चर्चा होगी. इस विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पेश हुआ है. इस बिल को पहले कैबिनेट से मंजूरी मिली. फिर इसे सदन में पेश किया गया. इस बिल पर चर्चा के लिए बुधवार सुबह 11 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है. ऐसे में जानकारी यह सामने आ रही है कि कांग्रेस की ओर से मुख्य वक्ता के तौर पर सोनिया गांधी सदन को संबोधित करेंगी.

स्मृति ईरानी समेत कई नेता करेंगी चर्चा

सरकार की ओर से महिला आरक्षण बिल पर चर्चा में निर्मला सीतारमण सदन में बोलेंगी. इनके अलावा स्मृति ईरानी समेत कई नेता इस बिल पर आज चर्चा करेंगी, जिसमें दिया कुमारी, भारती पवार, अपराजिता सारंगी, सुनीता दुग्गल का नाम भी शामिल हैं. इस बिल को कांग्रेस समेत कई अन्य विपक्षी दलों ने भी समर्थन दिया है. हालांकि, सरकार की मंशा पर भी कुछ विपक्षी नेताओं के द्वारा सवाल खड़े किए गए हैं. लोकसभा-राज्यसभा, दोनों सदनों द्वारा पारित किए जाने और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद ही यह कानून बन पाएगा और उसके बाद लोकसभा में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएगी और महिला सांसदों की संख्या 181 हो जाएगी.
इसे भी पढ़ें – EXCLUSIVE">https://lagatar.in/exclusive-64-organizations-will-be-investigated-suspected-of-having-links-with-banned-cpi-maoist-2/">EXCLUSIVE

: 64 संगठनों की होगी जांच, प्रतिबंधित भाकपा माओवादी से संबंध होने का संदेह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही