Search

 
 
 

दिवाली-छठ पर दिल्ली-पटना के बीच 5 नवंबर से रोज चलेगी स्पेशल ट्रेन

Lagatar Desk : रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 03294 आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट स्पेशल 6 नवंबर से 22 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी. यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर पटना जंक्शन पहुंचेगी. इस तरह दिल्ली से पटना पहुंचने में करीब 22 घंटे का समय लगेगा.
 
ट्रेन

Lagatar Desk : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीट फुल हो चुकी है. साथ ही वेटिंग लिस्ट भी लंबी है. त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली और पटना के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है.

 

यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल और पटना के बीच रोजाना संचालित होगी. इससे दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले बिहार के लोगों को घर पहुंचने में आसानी होगी. साथ ही इस स्पेशल ट्रेन का लाभ पटना के अलावा रास्ते में पड़ने वाले कई शहरों के यात्रियों को भी मिलेगा. 

 

इसे भी पढ़ें

6 नवंबर से दिल्ली से पटना के लिए चलेगी ट्रेन

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 03294 आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट स्पेशल 6 नवंबर से 22 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी. यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर पटना जंक्शन पहुंचेगी. इस तरह दिल्ली से पटना पहुंचने में करीब 22 घंटे का समय लगेगा.

 

वहीं, पटना से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन नंबर 03293 पटना-आनंद विहार स्पेशल चलाई जाएगी. यह ट्रेन 5 नवंबर से 21 नवंबर तक रोजाना चलेगी. पटना जंक्शन से इसका प्रस्थान रात 9 बजे होगा और यह अगले दिन दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.

 

इन स्टेशनों पर भी होगा ठहराव

आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन दानापुर, आरा जंक्शन, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सूबेदारगंज और गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकेगी. इससे इन इलाकों के यात्रियों को भी दिल्ली और बिहार के बीच सफर करने का विकल्प मिलेगा. इस स्पेशल ट्रेन में सफर करने के इच्छुक यात्री 4 नवंबर को सुबह 8 बजे से टिकट बुक कर सकेंगे. 

 

ट्रेन में होंगे कुल 20 कोच

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में अलग-अलग श्रेणियों के कुल 20 कोच लगाए जाएंगे. इनमें 2 जनरल, 4 स्लीपर, 7 थर्ड एसी और 7 थर्ड एसी इकोनॉमी कोच शामिल होंगे. यात्री अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से टिकट बुक करा सकेंगे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही