Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महंत फलाहारी बाबा की भू-समाधि की वर्षगांठ पर होगी विशेष पूजा

साधु-संतों और भक्तों का लगेगा महाकुंभ Chouparan : चौपारण में सिद्ध महंत फलाहारी बाबा के भू-समाधि के प्रथम वर्ष पर उनके शिष्यों ने प्रथम बैकुंठ उत्सव का आयोजन किया गया है. यह जानकारी देते हुए उनके परम शिष्य आनंद चंद्रवंशी ने बताया कि श्री हनुमत सेवा संस्थान की ओर से 21 और 22 मई को दो दिवसीय प्रथम बैकुंठ उत्सव फलाहारी बाबा की याद में मनाया जाएगा. इस उत्सव में साधु-संतों तथा उनके शिष्यों का महाकुंभ बिगहा स्थित हनुमत मंदिर परिसर में लगेगा. आनंद चंद्रवंशी ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में अखंड रामायण पाठ, हवन और पूर्णाहुति के साथ महाप्रसाद का वितरण होगा. इस आयोजन में निर्मोही अखाड़ा के महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज, बृंदावन मयुर कुटीर से युगल दास जी महाराज, इस्कॉन के धर्मगुरु तथा भक्ति वेदांता शिक्षालय के संस्थापक डॉ. केशवानंद प्रभु, श्री रामानुजाचार्य निवास जी महाराज, आचार्य बालमुकुंद पांडेय, ज्योतिषाचार्य शुभम पांडेय, हनुमत मंदिर के पुजारी कपिल पांडेय समेत 108 ब्राह्मण एवं सैकड़ों शिष्य के साथ क्षेत्र के बुद्धिजीवी, धार्मिक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे.

तीन दशकों तक क्षेत्र में देते रहे सेवा

सिद्ध महंत फलाहारी उर्फ आलू बाबा बीते तीन दशकों से भी अधिक समय से क्षेत्र में सेवारत रहे. इस दौरान इटखोरी भद्रकाली मंदिर में निवास कर सेवा और राम भक्ति की मिसाल बने. उन्होंने अपने जीवन काल में कई मंदिरों का निर्माण कराया. भद्रकाली मंदिर परिसर में राम मंदिर उन्हीं की देन है. बाद में चौपारण के मरहेड़ी में कात्यायनी मंदिर, बिगहा में हनुमान मंदिर, गढ़काली मंदिर, शिव मंदिर आदि उन्हीं के सान्निध्य में उनके भक्तों ने बनाए. अपने जीवन के अंतिम कई साल उन्होंने अपने परम भक्त आनंद के साथ बिताए.

पिछले साल हनुमत मंदिर में दी गई थी भू-समाधि

पिछले साल 21 मई को उन्हें हनुमत मंदिर परिसर में ही भू-समाधि दी गई. साथ ही श्री हनुमत सेवा संस्थान ने महंत फलाहारी बाबा की प्रतिमा स्थापित की व उनकी कुटिया को मंदिर का रूप दिया. यहां हर दिन सैकड़ों भक्त उनकी आराधना करने आते हैं. हर दिन उनकी आराधना और आरती की जाती है. उनके भक्त बाबा को काफी चमत्कारी मानते हैं. ऐसा माना जाता है कि उनकी सेवा में रहने वाले वालों के जीवन में काफी समृद्धि और खुशहाली आती है.

आयोजन की तैयारी जुटे हैं ये लोग

आयोजन की तैयारी में कुमार राहुल, आनंद चंद्रवंशी, सुशांत राय, बिनोद सिंह, अंकित केशरी, संजय सिंह, रामचंद्र सिंह, बलराम यादव, मनीष सिन्हा, आशीष गुप्ता, प्रेम चंद्रवंशी, पंकज चंद्रवंशी, नीरज चंद्रवंशी समेत अन्य सभी सदस्य जुटे हैं. इसे भी पढ़ें : डीसी">https://lagatar.in/the-additional-collector-does-not-obey-even-the-orders-of-the-dc-know-the-whole-matter/">डीसी

के आदेश को भी नहीं मानते अपर समाहर्ता ! जानिये पूरा मामला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही