Search

 
 
 

सिंदरी में भैंस से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक और भैंस दोनों की मौत

 
Sindri :  सिंदरी गुरुद्वारा एसएल-टू मुख्य सड़क पर न्यू जनता कल्ब काली मंदिर के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार 15 वर्षीय  अमन सिंह की भैंस के साथ जोरदार टक्कर हो गई. घटना शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे की है. दुर्घटना में बाइक सवार अमन की मौत हो गई. बाइक की टक्कर से भैंस की भी मौत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. सिंदरी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर अमन को एसएनएमएमसीएच धनबाद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अमन तेज रफ्तार बाइक संख्या जेएच 10 सी एस 9385 से गुरुद्वारा की तरफ से एसएलटू की ओर जा रहा था. तभी भैंस के साथ जोरदार टक्कर हो गई. लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो अमन अचेतावस्था में लेटा हुआ था. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सिंदरी पुलिस को दी. अमन डीएवी स्कूल सिंदरी में दसवीं कक्षा का छात्र था. अमन के पिता शिवकुमार सिंह पलामू में एएसआई के पद पर पदस्थापित हैं और बलियापुर थाना क्षेत्र के सिंदरी टीओपी मैदान स्थित आवास में अमन अपने भाई के साथ रह रहा था. सिंदरी थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल से मवेशी को हटाने का काम किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/three-ias-of-jharkhand-will-become-principal-secretary-one-cs-and-seven-secretaries-lagatar-desk/">झारखंड

के तीन आईएएस बनेंगे प्रधान सचिव, एक सीएस और सात सचिव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही