Search

 
 
 

DSPMU में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुआ खेलों का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया खेल भावना

Ranchi: खेल प्रतियोगिता की शुरुआत विश्वविद्यालय के ओल्ड बिल्डिंग मेन ब्लॉक से 5 किलोमीटर मिनी मैराथन के साथ हुई. प्रतिभागियों ने मोरहाबादी क्षेत्र के दो चक्कर पूरे किए. पुरुष वर्ग में सुजीत मुंडा ने 19 मिनट 41 सेकंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया. राहुल साहू द्वितीय और शतरंज कुमार तृतीय स्थान पर रहे.
 
राष्ट्रीय खेल दिवस पर DSPMU में खेल प्रतियोगिताएं

Ranchi: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) रांची में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ. विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया. आयोजन के लिए कुल 236 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया. इनमें लगभग 100 विद्यार्थियों ने 5 किलोमीटर मिनी मैराथन, 52 ने शतरंज तथा अन्य विद्यार्थियों ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया.

 

इसे भी पढ़ें:

 

खेल प्रतियोगिता की शुरुआत विश्वविद्यालय के ओल्ड बिल्डिंग मेन ब्लॉक से 5 किलोमीटर मिनी मैराथन के साथ हुई. प्रतिभागियों ने मोरहाबादी क्षेत्र के दो चक्कर पूरे किए. पुरुष वर्ग में सुजीत मुंडा ने 19 मिनट 41 सेकंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया. राहुल साहू द्वितीय और शतरंज कुमार तृतीय स्थान पर रहे. महिला वर्ग में विमला औरा ने 24 मिनट 35 सेकंड में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि ईशा किरकेटा द्वितीय और राखी कुमारी तृतीय रहीं. महिला वर्ग में शीर्ष तीनों स्थान हासिल करने वाली प्रतिभागी एनसीसी कैडेट रहीं.

 

शतरंज प्रतियोगिता में 34 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के दौरान आठ राउंड में कुल 32 मैच खेले गए. इसमें बीसीए के रोहित टाइगर ने प्रथम, जूलॉजी की नवनीत प्रिया ने द्वितीय तथा बीसीए के अभिषेक कुमार यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

 

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया. प्रत्येक टीम में छह खिलाड़ी और दो रिजर्व खिलाड़ी शामिल थे. पुरुष वर्ग में टीम ब्लू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता, जबकि टीम येलो उपविजेता रही. बालिका वर्ग में रेड टीम विजेता बनी. टीम ब्लू के कप्तान सुजीत और टीम येलो के कप्तान पवन ने अपनी-अपनी टीमों का प्रभावी नेतृत्व किया.


हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने अपने संदेश में कहा कि मेजर ध्यानचंद खेल जगत के एक स्तंभ और पर्याय थे. उनकी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन उनकी महानता और खेलों के प्रति उनके योगदान को स्मरण करने का अवसर है.

 

इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. धनंजय वासुदेव द्विवेदी, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ. सर्वोत्तम कुमार, डॉ. गणेश चंद्र बास्के, शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रीना नंद, बी.एड. स्पोर्ट्स हेड मनीष कुमार शॉ तथा स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर प्रिया उपस्थित रहीं.

 

छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ. सर्वोत्तम कुमार ने सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय खेल दिवस एवं मेजर ध्यानचंद जयंती की शुभकामनाएँ दीं. कुलसचिव डॉ. धनंजय वासुदेव द्विवेदी ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही