Search

 
 
 

Sports News: पाकिस्तान दौरे से पहले श्रीलंका को झटका, धनंजय डी सिल्वा ने छोड़ी टेस्ट कप्तानी

Sports News: श्रीलंका के टेस्ट कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि अब जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपनी जानी चाहिए. धनंजय डी सिल्वा की जगह कुसल मेंडिस कप्तान बनने वाले हैं.
 
श्रीलंकाई क्रिकेटर धनंजय डी सिल्वा

Sports News: श्रीलंका के टेस्ट कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने तत्काल प्रभाव से टेस्ट कप्तानी पद छोड़ दिया है.  उन्होंने इस्तीफा देते हुए कहा कि अब जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपनी जानी चाहिए. श्रीलंका की चयन समिति को भेजे एक पत्र में डी सिल्वा ने कहा कि वह एक खिलाड़ी के तौर पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए उपलब्ध रहेंगे. धनंजय डी सिल्वा की जगह कुसल मेंडिस कप्तान बनने वाले हैं.

 

इसे भी पढ़ें:

 

धनंजय डी सिल्वा को जनवरी 2024 में दिमुथ करुणारत्ने की जगह टेस्ट कप्तान बनाया गया था. वे फरवरी 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से अपनी कप्तानी की शुरुआत की थी. उन्होंने 18 टेस्ट मैचों में कप्तानी की और 7 मैचों में जीत दिलाई. बतौर कप्तान के रूप में डी सिल्वा ने 18 मैचों में 36.45 की औसत से 1,130 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 7 अर्धशतक शामिल है. उन्होंने 9 विकेट भी लिए है. उन्होंने 69 टेस्ट में 4,400 से ज्यादा रन बनाए हैं. जिसमें 13 शतक शामिल हैं.

 

जानकारों का मानना है कि धनंजय डी सिल्वा की कुर्सी इसलिए गई क्योंकि उनकी कप्तानी में श्रीलंका का प्रदर्शन काफी खराब रहा. उनके दो साल की कप्तानी में जीत प्रतिशत सिर्फ 38.88 रहा. इसी के चलते कुसल मेंडिस को श्रीलंकाई टीम की कमान सौंपी जानी है. फिलहाल, कुसल मेंडिस टी20 और वनडे टीम के कप्तान भी हैं.

 

31 साल के कुसल मेंडिस श्रीलंका के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने 75 टेस्ट में 36 से ज्यादा की औसत से 4836 रन बनाए हैं. जिसमें 10 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने 159 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 5160 रन बनाए हैं. वे 109 टी20 में 2694 रन बनाए हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही