Search

 
 
 

Sports News: पुरुष हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से पंजाब में, 6 देशों की टीम लेगी हिस्सा

Sports News: जालंधर में उद्घाटन समारोह के साथ-साथ सभी लीग-स्तरीय मैच खेले जाएंगे. जबकि मोहाली में टूर्नामेंट का सेमीफाइनल चार नवंबर को और पांच नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, मलयेशिया, चीन और जापान को सूचीबद्ध किया गया है. ओमान और बांग्लादेश इसके लिए रिजर्व टीमें हैं.
 
भारतीय पुरुष हॉकी टीम

Sports News: पुरुष हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के तारीखों का ऐलान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को किया. यह टूर्नामेंट 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक पंजाब के मोहाली और जालंधर में संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा. हॉकी इंडिया के अनुसार, इस टूर्नामेंट के मैच मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम और जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

जालंधर में उद्घाटन समारोह के साथ-साथ सभी लीग-स्तरीय मैच खेले जाएंगे. जबकि मोहाली में टूर्नामेंट का सेमीफाइनल चार नवंबर को और पांच नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, मलयेशिया, चीन और जापान को सूचीबद्ध किया गया है. ओमान और बांग्लादेश इसके लिए रिजर्व टीमें हैं.

 

बता दें, टूर्नामेंट का आयोजन एशियाई हॉकी महासंघ के तत्वावधान में हर वर्ष किया जाता है लेकिन पिछले साल इसका आयोजन नहीं हुआ था. 

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा की ऐतिहासिक पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026 पंजाब के लिए केवल एक हॉकी टूर्नामेंट नहीं है. यह उस भूमि पर खेल की एक भावनात्मक घर वापसी है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान उन छह देशों में शामिल है जो अगले महीने होने वाली पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेंगी. 

 
उन्होंने केंद्र सरकार की उस नीति का हवाला दिया जिसके तहत बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में इन दोनों कट्टर प्रतिद्वंद्वी देशों को भारतीय धरती पर खेलने की अनुमति दी जाती है. अगर कोई टीम टूर्नामेंट से हटती है तो उसकी जगह ओमान या बांग्लादेश को जगह मिलेगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही