Search

 
 
 

Sports News : भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी शेफाली वर्मा व यशस्वी जायसवाल को NADA ने भेजा नोटिस

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल और महिला टीम की ओपनर शेफाली वर्मा को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने नोटिस भेजा है. नाडा ने ये नोटिस दोनों खिलाड़ियों को डोप टेस्ट नहीं देने के कारण भेजा है. उनके खिलाफ पहला वेयरअबाउट्स फेल्योर दर्ज किया गया है. जानकारी के मुताबिक, दोनों खिलाड़ी NADA के रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल यानी RTP का हिस्सा हैं.
 

New Delhi : भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल और महिला टीम की ओपनर शेफाली वर्मा को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने नोटिस भेजा है. नाडा ने ये नोटिस दोनों खिलाड़ियों को डोप टेस्ट नहीं देने के कारण भेजा है. उनके खिलाफ पहला वेयरअबाउट्स फेल्योर दर्ज किया गया है. जानकारी के मुताबिक, दोनों खिलाड़ी NADA के रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल यानी RTP का हिस्सा हैं.

 

RTP में शामिल खिलाड़ियों को अपनी लोकेशन की जानकारी एंटी-डोपिंग एजेंसी के साथ साझा करनी होती है और तय समय पर टेस्ट के लिए उपलब्ध रहना पड़ता है. बताया जा रहा है कि यशस्वी और शेफाली ने मिस हुए टेस्ट को लेकर कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया, जिसके बाद उन्हें नोटिस भेजा गया.

 

डोप कंट्रोल अधिकारी (डीसीओ) पिछले साल 17 दिसंबर को यशस्वी जायसवाल और 7 नवंबर को शेफाली वर्मा का टेस्ट करने पहुंचे थे, लेकिन दोनों अपनी बताई गई जगहों पर नहीं मिले थे. इसके बाद NADA ने फरवरी में दोनों खिलाड़ियों को स्पष्टीकरण नोटिस भेजा था. यशस्वी जायसवाल से 18 फरवरी और शेफाली से 20 फरवरी को जवाब मांगा गया था. 

 

इस मामले में दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया था. इसलिए, नाडा ने आधिकारिक तौर पर खिलाड़ियों का 'पहला मिस्ड टेस्ट' रिकॉर्ड किया है. दोनों क्रिकेटरों को जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है. दोनों खिलाड़ियों के मिस्ड टेस्ट की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और आईसीसी को भी दी गई है.

 

एंटी-डोपिंग नियमों के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी 12 महीने के भीतर तीन बार ‘वेयरअबाउट्स फेल्योर’ का दोषी पाया जाता है, तो उसे एंटी-डोपिंग नियम तोड़ने का दोषी माना जा सकता है. ऐसे में दोनों खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लग सकता है. फिलहाल दोनों खिलाड़ियों के पास अपना पक्ष रखने के लिए 7 दिन का का समय है. खिलाड़ियों को अब ज्यादा सावधानी बरतने की जरूररत है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही