Sport News: खेल मंत्रालय ने मंगलवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा कर दी है. इस साल 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है. वहीं, 3 प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए और एक खिलाड़ी को लाइफटाइम अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है. भारत के सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर, सरकार ने अलग-अलग श्रेणी में खिलाड़ियों, कोच और संस्थाओं को पुरस्कार के लिए चुना गया है.
वर्ल्ड कप जीतने वाली शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख को अर्जुन अवॉर्ड मिलेगा, वहीं, एथलेटिक्स में तेजस्विन शंकर को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा. वह हाई जंप के साथ डेकाथलॉन में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स में डेकाथलॉन में मेडल जीतकर उन्होंने इतिहास बनाया था. बैडमिंटन में गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है.
देश विदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें:
अर्जुन पुरस्कार 2025 के लिए तेजस्विन शंकर (एथलेटिक्स), मुहम्मद अजमल वी (एथलेटिक्स), प्रियंका गोस्वामी (एथलेटिक्स), ट्रीसा जॉली (बैडमिंटन), पुलेला गायत्री गोपीचंद (बैडमिंटन), नरेंद्र (बॉक्सिंग), विदित संतोष गुजराती (शतरंज), दिव्या जितेंद्र देशमुख (शतरंज), धनुष श्रीकांत (डेफ शूटिंग), लालरेमसियामी (हॉकी), राजकुमार पाल (हॉकी), सुरजीत (कबड्डी), पूजा (कबड्डी), रुद्रांश खंडेलवाल (पैरा-शूटिंग), एकता भ्यान (पैरा एथलेटिक्स), अरविंद सिंह (रोइंग), अखिल श्योराण (शूटिंग) के नाम की घोषणा की गई है.
अर्जुन अवॉर्ड की लाइफटाइम 2025 कैटेगरी में फुटबॉल के दिग्गज 84 साल के आई अरुमनायगम (फुटबॉल) को चुना गया है. यह पुरस्कार उन खिलाड़ियों को सम्मान देने और प्रेरित करने के लिए दिया जाता है, जिन्होंने खेल के क्षेत्र में संन्यास के बाद किसी न किसी रूप में जुड़कर उसे बढ़ावा देने में योगदान देते रहते हैं. वे 1962 के जकार्ता एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे.
द्रोणाचार्य अवॉर्ड 2025 के लिए परवीर सिंह (एथलेटिक्स), छोटे लाल यादव (बॉक्सिंग), और नेहा नंदकुमार चव्हाण (शूटिंग) को दिया गया है. द्रोणाचार्य अवॉर्ड उन प्रशिक्षकों (कोचों) को दिया जाता है जो खिलाड़ियों को इंटरनेशनल इवेंट्स में बेहतर करने में मदद करते हैं.
द्रोणाचार्य अवॉर्ड (लाइफटाइम) 2025 के लिए धर्मेंद्र सिंह यादव (बॉक्सिंग) और वीरेंद्र कुमार (कुश्ती) का नाम मुहर लगी है. वहीं, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2025 के लिए आर्मी पैरालंपिक नोड, पुणे को दिया जाएगा. यह सम्मान उन सार्वजनिक, निजी और गैर-सरकारी संस्थान (एनजीओ) को दिया जाता है, जिन्होंने खेल को बढ़ावा देने और विकास के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई हो.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

