Search

 
 
 

Sports News: रग्बी के दिग्गज खिलाड़ी ने दिया खास तोहफा, विराट, रोहित और गिल को ऑल ब्लैक्स जर्सी

Sports News: न्यूजीलैंड के पूर्व महान रग्बी खिलाड़ी केविन मीलामू ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा को पर्सनलाइज्ड ऑल ब्लैक्स जर्सी भेंट की. गिल को 77, कोहली को 18 और रोहित को 45 नंबर की जर्सी दी.
 
विराट, गिल और रोहित को खास तोहफा

Sports News: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के आगाज से ठीक पहले ऑकलैंड के ऐतिहासिक ईडन पार्क स्टेडियम में खेल जगत का एक खास और यादगार पल देखने को मिला. न्यूजीलैंड के पूर्व महान रग्बी खिलाड़ी केविन मीलामू ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा को पर्सनलाइज्ड ऑल ब्लैक्स जर्सी भेंट की.


इसे भी पढ़ें:


मीलामू ने क्रिकेटरों को उनके क्रिकेट नंबर वाली एक काली जर्सी का खास तोहफा दिया. गिल को 77, कोहली को 18 और रोहित को 45 नंबर की जर्सी दी. मिली. मीलामू ने 132 टेस्ट मैचों में ऑल ब्लैक्स का प्रतिनिधित्व किया. वह 2011 और 2015 में रग्बी वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम रह चुके हैं. बुधवार को वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेटर के साथ उनकी मीटिंग ने एक स्पोर्टिंग क्रॉसओवर का खास पल दिया. 

 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसे तीन भारतीय खिलाड़ियों और न्यूजीलैंड के रग्बी के एक महान खिलाड़ी से जुड़ा यादगार लम्हा बताया. यह मीटिंग भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल रिश्तों के सौ साल पूरे होने के ऐतिहासिक जश्न का एक हिस्सा है. 


दोनों देशों के बीच खेल रिश्तों की शुरुआत साल 1926 में हुई थी. जब हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की मौजूदगी में इंडियन आर्मी की हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड का पहला ऐतिहासिक दौरा किया था. फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड दौरा इसी 100 साल की खेल विरासत को समर्पित है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही