Sports News: जिम्बाब्वे के विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने मंगलवार को भारत के सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वे सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले खिलाड़ी बन गए. जब वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरारे में पहला वनडे खेलने उतरे. टेलर का वनडे करियर अब 22 साल 4 महीने का हो गया है. उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 22 साल और 3 महीने को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की.
इसे भी पढ़ें:
टेलर ने अपने करियर में 207 मैच खेले है, जिसमें उन्होंने 11 शतक और 39 अर्धशतकों के साथ 6704 रन बनाए है. उनका बेस्ट स्कोर 145 रन है. 40 साल के टेलर ने 20 अप्रैल 2004 को वनडे में डेब्यू किया था. टेलर का वनडे करियर 22 साल और 146 दिन लंबा हो गया है.
अभी तक सबसे लंबे वनडे करियर का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था. उनका करियर 22 साल और 91 दिन का था. सचिन ने 18 दिसंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था.
सचिन तेंदुलकर ने साल 2012 में वनडे ओवर के फॉर्मेट से संन्यास लिया था. उन्होंने अपने करियर में 463 वनडे मैच खेले और 18426 रन बनाए. वे अब भी वनडे में सबसे ज्यादा मैच खेलने और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.
टेलर ने 2021 में संन्यास ले लिया था. साल 2022 में ICC के एंटी-करप्शन और एंटी-डोपिंग कोड तोड़ने पर उन पर साढ़े तीन साल का प्रतिबंध लगा था. जिसके बाद वे साल 2025 में फिर से वनडे मैच खेले.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

