Sports News: विश्व शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन इस साल के अंत में 22 नवंबर से 12 दिसंबर तक स्विट्जरलैंड के जेनेवा में होगा. इंटरनेशनल चेस फेडरेशन (FIDE) ने 2026 वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह आयोजन जेनेवा के कोलोग्नी स्थित फाउंडेशन मार्टिन बोडमर में होगा. विश्व चैंपियनशिप में भारत के 20 वर्षीय डी. गुकेश और उज्बेकिस्तान के विश्व चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच फाइनल खेला जाएगा.
बता दें, भारत के डी. गुकेश ने दिसंबर 2024 में चीन के डिंग लिरेन को हराकर विश्व चैंपियन बनने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे. वह मात्र 18 साल की उम्र में विश्व चैंपियन बने थे.
इसे भी पढ़ें:
पहला क्लासिकल गेम 24 नवंबर को खेला जाएगा. जबकि आखिरी निर्धारित क्लासिकल गेम 11 दिसंबर को होगा. जरूरत पड़ने पर 12 दिसंबर को टाईब्रेक मुकाबले खेले जाएंगे. मैच में अधिकतम 14 क्लासिकल गेम्स का होगा. जीत पर 1 अंक और ड्रॉ पर 0.5 अंक मिलेंगे. जो खिलाड़ी पहले 7.5 अंक हासिल करेगा, वह विश्व चैंपियन बनेगा. अगर 14 गेम्स के बाद स्कोर 7-7 रहा, तो टाइब्रेकर से फैसला होगा.
हर गेम में खिलाड़ियों को पहली 40 चालों के लिए 120 मिनट मिलेंगे. उसके बाद बचे गेम के लिए 30 मिनट एक्सट्रा मिलेंगा. 41वीं चाल से हर चाल में 30 सेकंड का इजाफा होगा. काले मोहरों से खेलते हुए 40वीं चाल से पहले ड्रॉ ऑफर नहीं कर सकेंगे.
चैंपियन बनने वाले खिलाड़ी को 25 लाख अमेरिकी डॉलर (23.97 करोड़ रुपये) मिलेंगे. हर जीत पर खिलाड़ी को 2 लाख डॉलर करीब 1.91 करोड़ रुपये मिलेंगे. मैच के अंत में शेष राशि दोनों खिलाड़ियों के बीच बराबर बांटी जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

