Sports News: भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी वेलवन सेंथिलकुमार ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए ब्रनो में स्कॉटलैंड के टॉप सीड ग्रेग लोबन को हराकर चेक ओपन का खिताब जीत लिया है. 28 वर्षीय सेंथिल ने फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त और विश्व रैंकिंग में 31वें स्थान पर काबिज स्कॉटलैंड के ग्रेग लोब्बन को चार गेम तक चले मैच में 13-11, 11-5, 8-11, 11-7 से पराजित करके अपना 12वां पीएसए टूर खिताब जीता.
इसे भी पढ़ें:
बता दें, सेंथिल का यह दूसरा कॉपर-स्तरीय खिताब है. इससे पहले उन्होंने अगस्त में बुडापेस्ट ओपन के रूप में अपना पहला कॉपर-स्तरीय खिताब जीता था. चेक ओपन की खिताबी जीत से पहले सेंथिलकुमार ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था. चेक ओपन की जीत के साथ सेंथिलकुमार लॉस एंजिल्स 2028 गेम्स में इस खेल के ओलंपिक डेब्यू की ओर बढ़ रहे हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

