Search

 
 
 

Sports News: टाइम मैगजीन की 100 प्रभावशाली खिलाड़ियों में स्मृति मंधाना शामिल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की हार्ड हिटर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शानदार उपलब्धि हासिल की है. वह  टाइम मैगजीन की 2026 की 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल हुई है.
 

Lagatar Desk: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की हार्ड हिटर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शानदार उपलब्धि हासिल की है. वह  टाइम मैगजीन की 2026 की 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल हुई है. टाइम की 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में ऐसे खिलाड़ी, कोच, समर्थक और निवेशक शामिल हैं जिन्होंने खेलों में अहम भूमिका निभाई और अमिट छाप छोड़ी है.

 

क्रिकेट जगत के में स्मृति मंधाना क्रिकेट के साथ ही दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट कप्तान तेम्बा बावुमा को जगह दी गई है. स्मृति मंधाना इकलौती भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्हें इस सूची में शामिल किया गया है.

 

इस सूची में क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों के खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है. जिसमें अमेरिकी बास्केटबॉल में लेब्रॉन जेम्स, स्टार फुटबॉलर- लियोनेल मेस्सी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, बास्केटबॉल खिलाड़ी विक्टर वेम्बन्यामा, गोल्फर रोरी मैकलॉय जैसे दिग्गज स्टार को शामिल किया गया हैं.

 

टाइम मैगजीन ने उनके प्रोफाइल में लिखा कि मुंबई में जन्मीं 29 वर्षीय स्मृति मंधाना बाएं हाथ की ओपनर बल्लेबाज है, जो घरेलू एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला हैं. स्मृति मंधाना तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं. साथ ही 17 शतकों के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में सबसे अधिक शतक की संयुक्त रिकॉर्ड धारक भी हैं. इसके अलावा, वह एक कैलेंडर वर्ष में एक हजार से ज्यादा वनडे अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर भी हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही