Search

 
 
 

Sports News: साउथ अफ्रीका के प्रिटोरियस ने टी-20 में गेल का रिकॉर्ड तोड़ा

Sports News: साल 2013 के IPL मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से गेल ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाए थे. अब टी-20 क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड प्रिटोरियस के नाम दर्ज है. उन्होंने इस मैच में सिर्फ 24 गेंद में फिफ्टी पूरी की और 40वें में शतक पूरा किया. सीमित ओवर रहने के कारण वे टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने से सिर्फ 12 रन दूर रह गए.
 
साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज प्रिटोरियस

Sports News: साउथ अफ्रीका के लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने साउथ अफ्रीका की घरेलू CSA T20 प्रतियोगिता के एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने टाइटंस की ओर से खेलते हुए नाइट्स के खिलाफ 79 गेंद में नाबाद 188 रन बनाए. जिसमें 13 छक्के और 15 चौके शामिल रहे. प्रिटोरियस ने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का 13 साल पुराना IPL रिकॉर्ड तोड़ दिया. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

साल 2013 के IPL मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से गेल ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाए थे. अब टी-20 क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड प्रिटोरियस के नाम दर्ज है. उन्होंने इस मैच में सिर्फ 24 गेंद में फिफ्टी पूरी की और 40वें में शतक पूरा किया. सीमित ओवर रहने के कारण वे टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने से सिर्फ 12 रन दूर रह गए. 

 

27 मार्च 2006 को जन्मे प्रिटोरियस साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं. उन्होंने 2024 U-19 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे. साल 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया. जिसमें उन्होंने दूसरी टेस्ट पारी में 153 रन बनाए. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही