- भारत-पाक के बीच क्रिकेट गोल्ड मेडल मैच
Lagatar Desk : एशियन गेम्स 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल मैच खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. वहीं पाकिस्तान की टीम पहले गेंदबाजी करेगी.
सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की जोड़ी सबसे पहले मैदान में उतरे हैं. वैभव सूर्यवंशी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और 9 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हो गए. अभिषेक ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों पर 61 रन बनाए.
इसके बाद संजीव सैमसन 2 रन, श्रेयस अय्यर 21 रन और ईशान किशन 20 रन पर आउट हुए. तिलक वर्मा और शिवम दुबे मैदान में जमे हुए हैं. 11 बजकर 25 मिनट में भारत का स्कोर 17.3 ओवर में 159/5 था.
जापान के निशिन में कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियाई खेलों के क्रिकेट फ़ाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 3, 2026
बेहद अहम T20 मुक़ाबला शुरू हो गया है और वैभव सूर्यवंशी पहली गेंद का सामना कर रहे हैं। pic.twitter.com/3rUrrHK8W9
इससे पहले टॉस के दौरान भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान से हाथ नहीं मिलाया. बतातें चलें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत पीड़ित परिवारों के प्रति एकजुटता और संवेदना व्यक्त करने के लिए पाकिस्तान की टीम से हाथ नहीं मिलाता है.
एशियन गेम्स के इतिहास में यह पहली बार है जब पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम गोल्ड मेडल मैच खेल रही है. वहीं, भारत और पाकिस्तान भी पहली बार एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट फाइनल में आमने-सामने हैं. पिछली बार एशियन गेम्स में भारत ने मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीता था. वहीं एक बार फिर भारत की नजर गोल्ड मेडल पर है.
भारत-पाकिस्तान का फाइनल मुकाबला देखने आए भारतीय फैन ने कहा, कि हम इसके लिए बहुत उत्सुक हैं. वहीं दूसरे भारतीय फैन अतुल ने कहा कि यह स्वर्ण अवसर है. हम इसके लिए बहुत उत्सुक हैं. हमारा समर्थन भारत के लिए ही है. जो अच्छा खेलेगा वह जीतेगा.
इसे भी पढ़ें
भारत ने 17 में से 14 मैच जीते
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 17 T20I मुकाबले खेले गए हैं. इनमें भारत ने 14 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को 3 मुकाबलों में जीत मिली है. 2022 के बाद से पाकिस्तान भारत के खिलाफ कोई T20I मुकाबला नहीं जीत सका है. इस दौरान भारत ने लगातार 6 मुकाबले जीते हैं, जिनमें पिछले साल एशिया कप के 3 मैच और इस साल T20 वर्ल्ड कप का 1 मुकाबला शामिल है.

