Search

 
 
 

Jharkhand Weather :  फिर बदलेगा मौसम, 5 से 8 तक कई जिलों में बारिश के आसार

Ranchi News : झारखंड से मॉनसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही है. हालांकि, अगले कुछ दिनों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है. विभाग ने 3 से 8 अक्टूबर तक राज्य के किसी भी हिस्से के लिए विशेष चेतावनी जारी नहीं की है.
 
बारिश के आसार

Ranchi News : झारखंड में 5 अक्टूबर से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 अक्टूबर को राज्य में मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहेगा. वहीं, 5 अक्टूबर से कुछ जिलों में बादल छाने और बारिश होने की संभावना है. हालांकि अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं.

 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 5 अक्टूबर को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना है.

 

वहीं 6 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी जिलों के अलावा रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में भी बारिश के आसार हैं. पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है.

 

आईएमडी के अनुसार, 7 अक्टूबर को भी राज्य के कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इस दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. वहीं 8 अक्टूबर को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में बारिश हो सकती है.

 

इसे भी पढ़ें

 

रांची में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रांची में 3 और 4 अक्टूबर को आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. 3 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 4 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

 

5 अक्टूबर को रांची में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. इस दिन अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 6 और 7 अक्टूबर को राजधानी में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

 

इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं, 8 अक्टूबर को आंशिक बादल छाए रहने और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

 

मॉनसून की वापसी के लिए अनुकूल हो रही स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड से मॉनसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही है. हालांकि, अगले कुछ दिनों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है. विभाग ने 3 से 8 अक्टूबर तक राज्य के किसी भी हिस्से के लिए विशेष चेतावनी जारी नहीं की है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही