Search

 
 
 

Sports News : ओलंपिक दिवस पर रांची में खेलों का उत्सव, मैराथन व एशिया कप विजेता बेटियों का सम्मान

ओमान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप हॉकी में भारत के लिए कांस्य पदक जीतकर लौटीं रांची के बरियातू स्थित राजकीय आवासीय प्रशिक्षण केंद्र की चार खिलाड़ियों और उनकी कोच को सम्मानित किया गया.
 
खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि.

Ranchi : विश्व ओलंपिक दिवस पर रांची में खेलों का उत्सव मनाया गया. झारखंड सरकार के खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय व रांची जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, खेलो इंडिया, आवासीय एवं डे बोर्डिंग केंद्रों और JSSPS के सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया.

 

कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि 1984 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे पूर्व ओलंपियन मनोहर टोपनो शरीक हुए. वहीं खेल उपनिदेशक निर्भय कुमार, जिला खेल पदाधिकारी शिवेन्द्र कुमार सिंह, डीआरडीए के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ऋतुराज और जेएसएसपीएस की पुष्पा हांसदा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे.


 इस मौके पर आयोजित मैराथन दौड़ में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. महिला वर्ग में ममता कुमारी ने पहला, रितु कुमारी ने दूसरा और संजना कुमारी (JSSPS) ने तीसरा स्थान हासिल किया. वहीं, पुरुष वर्ग में गुरु लाल सिंह (भारतीय सेना) विजेता बने, शारद अहीक (भारतीय सेना) दूसरे और जानकी कुमार तीसरे स्थान पर रहे.

 

कार्यक्रम का सबसे खास पल तब आया, जब ओमान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप हॉकी में भारत के लिए कांस्य पदक जीतकर लौटीं रांची के बरियातू स्थित राजकीय आवासीय प्रशिक्षण केंद्र की चार खिलाड़ियों और उनकी कोच को सम्मानित किया गया. सम्मानित खिलाड़ियों में नीलम टोपनो, खोली कुमारी, सुगम सांगा और श्रुति कुमारी शामिल रहीं. कोच करुणा पूर्ति को भी विशेष सम्मान दिया गया.

 

पूर्व ओलंपियन मनोहर टोपनो ने कहा कि झारखंड की धरती में हॉकी की प्रतिभा हमेशा से रही है और यहां की बेटियां भविष्य में देश के लिए ओलंपिक स्तर पर भी पदक जीत सकती हैं. आयोजन में जिला खेल समन्वयक आशीष कुमार बनर्जी समेत कई खेल प्रशिक्षकों, अधिकारियों और सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इस दौरान जेएसएसपीएस के कोच, जिला ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही