Search

 
 
 

Giridih News : NEET री-एग्जाम में फंसी गिरिडीह की छात्रा, पिता बोले- बेटी पर भरोसा है, जांच में सच आएगा सामने

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 24 लोगों में बिरनी प्रखंड के बरहमसिया गांव की रहने वाली पूनम कुमारी भी शामिल है. पूनम फिलहाल बीएचयू में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है.
 

Giridih : NEET UG 2026 री-एग्जाम में कथित सॉल्वर गैंग मामले की जांच में झारखंड के गिरिडीह जिले का नाम भी सामने आया है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 24 लोगों में गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के बरहमसिया गांव की पूनम कुमारी भी शामिल है. पूनम फिलहाल बीएचयू में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है. पुलिस का आरोप है कि पूनम किसी अन्य अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने पहुंची थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया. मामले की जांच जारी है.

 

वहीं, पूनम के पिता ने कहा कि उनकी बेटी शुरू से पढ़ाई में अच्छी रही है और डॉक्टर बनने का सपना देखती थी. कई बार नीट की परीक्षा देने के बाद उसने बीएचयू में बीएससी नर्सिंग में दाखिला लिया था. परिवार का कहना है कि उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी हॉस्टल वार्डेन के फोन से मिली.

 

पिता ने बताया कि उन्हें अब भी अपनी बेटी पर भरोसा है और जांच पूरी होने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी. इधर, पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.


झारखंड टॉपर रही है पूनम

गिरफ्तार दो छात्राओं में एक गिरिडीह की और दूसरी  पलामू जिले की है. गिरिडीह की रहने वाली पूनम साल 2021 में साइंस स्ट्रीम में स्टेट टॉपर बनी थी. वह बनारस में रहकर पढ़ाई कर रही थी. उसने अपनी पढ़ाई सीबीएसई बोर्ड से राजधनवार के प्रखर विद्यालय से पूरी की थी. वहीं चंचल कुमारी पलामू में हरिहरगंज के सियरभूका गांव की रहने वाली है. उसके पिता सत्येंद्र प्रसाद खेती करते हैं. भाई शंभू कुशवाहा और सतीश कुमार आयुर्वेद के चिकित्सक हैं. चंचल को 2018 में नीट में सफलता मिली थी. पर देरी होने के कारण उसका एडमिश मेडिकल कॉलेज में नहीं हो पाया था. इसके बाद उसने गर्वमेंट आयुर्वेदिक कॉलेज, उडिशा में एडमिशन लिया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही