Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : तुपुदाना से महिला का शव बरामदगी मामले में 3 हिरासत में, गैंगरेप की आशंका पर जांच तेज

तुपुदाना थाना क्षेत्र से महिला का शव बरामदगी मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम और प्रारंभिक जांच के आधार पर यौन उत्पीड़न की आशंका जताई जा रही है. हालांकि अंतिम निष्कर्ष फॉरेंसिक रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगा.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  तुपुदाना थाना क्षेत्र से चाट फुचका बेचने वाली महिला का शव बरामदगी मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम और प्रारंभिक जांच के आधार पर यौन उत्पीड़न की आशंका जताई जा रही है. हालांकि अंतिम निष्कर्ष फॉरेंसिक रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगा.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. जांच में सामने आया है कि घटना के समय इन लोगों के मोबाइल फोन का लोकेशन घटनास्थल के आसपास था. हालांकि, हिरासत में लिए गए सभी लोग घटना में अपनी संलिप्तता से इनकार कर रहे हैं.

 

पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि मृतका अरगोड़ा क्षेत्र में चाट-फुचका का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी. अधिकारियों के अनुसार, महिला के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

 

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले महिला किन-किन लोगों के संपर्क में थी और क्या उनमें से किसी का इस मामले से कोई संबंध है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और वैज्ञानिक साक्ष्य मिलने के बाद ही घटना की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही