Search

 
 
 

Ranchi News :  18.66 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सुखदेवनगर थाना पुलिस ने मुरला पहाड़ इलाके में छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 18.66 ग्राम ब्राउन शुगर, दो मोबाइल फोन, 4 हजार रुपये नकद, एक ऑटो और एक स्कूटी बरामद की गई है.
 

Ranchi :  सुखदेवनगर थाना पुलिस ने मुरला पहाड़ इलाके में छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 18.66 ग्राम ब्राउन शुगर, दो मोबाइल फोन, 4 हजार रुपये नकद, एक ऑटो और एक स्कूटी बरामद की गई है.

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुरला पहाड़ क्षेत्र में कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने पहुंचे हैं. सूचना के आधार पर एएसपी कोतवाली निखिल राय के नेतृत्व में छापेमारी की गई. पुलिस को देखते ही दो युवक भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान न्यू शांति नगर निवासी जितेंद्र कुमार सिंह और चुना भट्ठा रोड निवासी राहुल कुमार यादव के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान जितेंद्र के पास से 12.97 ग्राम और राहुल के पास से 5.69 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है. 

 

पूछताछ में दोनों ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की बात स्वीकार की. इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की  तहत सुखदेवनगर थाना में मामला दर्ज किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेजते हुए मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही