Sports News: पांच टी20 मैचों के सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत ने रविवार को वेस्टइंडीज के साथ हुए मुकाबले में 14 रनों से हरा दिया. इस मैच में भारत से मिले 224 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 209 रन ही बना सकी.
इसे भी पढ़ें:
इस मुकाबले के दौरान तिलक वर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर फील्डर 50 कैच पकड़ने का खास अर्धशतक पूरा किया है. वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले वे भारत के 5वें खिलाड़ी हैं. तिलक से पहले यह उपलब्धि रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली के नाम दर्ज है. इस लिस्ट में रोहित शर्मा 65 कैच लेकर सबसे टॉप पर हैं. वहीं, हार्दिक पांड्या 64, सूर्यकुमार 58 और कोहली 54 कैच लिए हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

