Search

 
 
 

Sports News: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट

Sports News: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 247 रन बनाए. 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 19.3 ओवर में 223 रन पर सिमट गई. वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने 50 गेंद पर नाबाद 102 रन बनाए. वेस्टइंडीज की ओर से कीमो पॉल ने 41 रन देकर 5 विकेट लेकर बड़ा झटका दिया.
 
वेस्टइंडीज के गेंदबाज कीमो पॉल

Sports News: पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत को 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा. बुधवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने जीत हासिल करते हुए सीरीज 2-2 की बराबरी कर ली. अब दोनों टीमों के बीच आखिरी और निर्णायक फाइनल मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.


इसे भी पढ़ें:


इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 247 रन बनाए. 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 19.3 ओवर में 223 रन पर सिमट गई. वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने 50 गेंद पर नाबाद 102 रन बनाए. होप ने सीरीज में दूसरा शतक ठोका. इससे पहले उन्होंने रांची में सेंचुरी बनाई थी. वहीं, वेस्टइंडीज की ओर से कीमो पॉल ने 41 रन देकर 5 विकेट लेकर बड़ा झटका दिया.


भारत की ओर से संजू सैमसन ने 23 पर 56 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. तिलक वर्मा ने 43 और नीतिश रेड्डी ने 41 रन बनाए, अभिषेक शर्मा 29 रन, आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही