National News: मेरठ नीला ड्रम से चर्चित सौरभ राजपूत की हत्याकांड मामले में बुधवार को जिला कोर्ट ने आरोपी मृतक की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा सुनाई है. फांसी की सजा सुनाए जाने पर मुस्कान रोने लगी. वहीं, उसके प्रेमी साहिल की भी आंखें नम हो गईं.
इसे भी पढ़ें:
मुस्कान ने सुनने के बाद कोर्ट से अपनी दोनों बेटियों का ख्याल रखने की गुहार लगाई. सजा सुनाए जाने से पहले दोनों दोषियों को जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोर्ट में पेश किया गया. जज ने दोनों से पूछा कि क्या वे सजा सुनाए जाने से पहले कुछ कहना चाहते हैं, जिस पर दोनों ने कहा कि उन्हें कुछ नहीं कहना है.
जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने कहा कि ऐसे अपराध समाज को झकझोरते हैं, समाज के ताने-बाने को तोड़ते हैं और डर पैदा करते हैं. सामाजिक चेतना पर भी इनका प्रभाव पड़ता है.
बचाव पक्ष ने मुस्कान की दोनों बेटियों के भविष्य और परवरिश का हवाला देते हुए कोर्ट से नरमी बरतने की अपील की थी. हालांकि, फैसले के बाद सौरभ के परिवार ने अदालत के निर्णय पर संतोष जताया. सौरभ की मां बोली कि आखिरकार उनके बेटे को न्याय मिला.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

