- 11.4 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
Ranchi News: दीपावली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिन के प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) को मंजूरी दे दी गई है. इस फैसले से रेलवे के लाखों कर्मचारियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा.
इसे भी पढ़ें:
कैबिनेट के इस फैसले का फायदा रेलवे के लगभग 11.4 लाख (11,40,770) योग्य कर्मचारियों को मिलेगा. सरकार ने इस बोनस के भुगतान के लिए कुल 2009.61 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है.
इस प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस के तहत रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर की राशि दी जाएगी. इसके तहत एक कर्मचारी को अधिकतम 17,951 रुपये का बोनस मिलेगा. हर साल त्योहारी सीजन में सरकार रेलवे कर्मचारियों के बेहतर प्रदर्शन और उत्पादकता को प्रोत्साहित करने के लिए यह बोनस जारी करती है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

