Search

 
 
 

Sports News: महिला प्रीमियर लीग के शेड्यूल का ऐलान, वडोदरा और मुंबई में होंगे मैच

Sports News: सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच वडोदरा में खेला जाएगा. वडोदरा में 24 जनवरी तक 11 मैच होंगे. इसके बाद के सभी मुकाबले मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाएंगे.
 

Sports News: BBCI ने वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पांचवें सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. WPL का पांचवा सीजन 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 तक खेला जाएगा. टूर्नामेंट के मैच 5 टीमों के बीच वडोदरा और मुंबई में खेले जाएंगे. कुल 22 मुकाबले होंगे, जिसमें वडोदरा और मुंबई में 11-11 मैच खेले जाएंगे. सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होंगे. 


इसे भी पढ़ें:

 

सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच वडोदरा में खेला जाएगा. वडोदरा में 24 जनवरी तक 11 मैच होंगे. इसके बाद के सभी मुकाबले मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाएंगे. मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में 26 जनवरी से मुकाबले शुरू होंगे. मुंबई में 5 फरवरी को एलमिनेटर और 27 फरवरी को फाइनल होगा. 

 

3 फरवरी तक लीग स्टेज चलेगी, जिससे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए मुकाबला तय होगा. अंक तालिका में दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए मुकाबला करेंगी.


 
आरसीबी ने पिछली बार दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को हराकर WPL का दूसरा खिताब जीता था. एमआई भी WPL दो बार ट्रॉफी जीत चुकी है. डीसी ने हर बार फाइनल में एंट्री की लेकिन खिताब हासिल नहीं कर पाई है. डीसी अपने अभियान की शुरूआत 16 जनवरी को आरसीबी के साथ शुरू करेगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही