Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

श्रीनगर : तीन दशक बाद शिया समुदाय ने मुहर्रम जुलूस निकाला

Advertisement
Advertisement
Shrinagar :  श्रीनगर में शिया समुदाय ने करीब तीन दशक (30 साल) बाद आज गुरुवार को मुहर्रम जुलूस निकाला है.  गुरुबाजार से डलगेट मार्ग पर निकाले गये जुलुस में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. जम्मू-कश्मीर प्रशासन की अनुमति के बाद समुदाय के सदस्यों ने जुलूस निकाला. अधिकारियों ने जुलूस निकालने के लिए सुबह छह से आठ बजे तक (दो घंटे का समय) दिया था. इसलिए लोग सुबह करीब साढ़े पांच बजे ही गुरुबाजार में एकत्र हुए. बता दें कि 90 के दशक में कश्मीर में आतंकवाद फैलने के बाद मुहर्रम का जुलूस नहीं निकाला गया था. (पढ़ें, ">https://lagatar.in/insistence-to-get-healthy-made-pradeep-singh-obsessed/">

 स्वस्थ होने की जिद ने बना दिया प्रदीप सिंह को जुनूनी)

कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया जुलुस 

कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने बताया कि जुलूस के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी. पिछले कुछ वर्षों से शिया समुदाय जुलूस की अनुमति की मांग रह रहे थे. प्रशासन के निर्णय के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलुस निकाला गया. गुरुबाजार से डलगेट मार्ग पर  मुहर्रम के आठवें दिन के जुलूस को अनुमति दी गई है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-the-identity-of-the-youth-injured-in-the-shooting-is-a-member-of-the-jjm-organization/">पलामू

: गोली लगने से घायल युवक की हुई पहचान, जेजेएम संगठन का है सदस्य

प्रशासन का निर्णय एक ‘ऐतिहासिक कदम’

कश्मीर के मंडलायुक्त वीके भिदुरी ने इससे पहले बुधवार को कहा था कि मुहर्रम जुलूस कार्यदिवस पर निकाला जा रहा है. इसलिए सुबह छह बजे से आठ बजे तक यानी दो घंटे तक का का समय दिया गया है. ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े. कहा कि जुलूस की अनुमति देने का प्रशासन का निर्णय एक ‘ऐतिहासिक कदम’ है. इसे भी पढ़ें : लोकसभा-राज्यसभा">https://lagatar.in/opposition-members-ruckus-on-manipur-issue-in-lok-sabha-rajya-sabha-adjourned/">लोकसभा-राज्यसभा

में मणिपुर मुद्दे पर आज भी विपक्षी सदस्यों का हंगामा, स्थगित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही