Search

 
 
 

Latehar News: एसएसबी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, 20 यूनिट रक्त संग्रह

सशस्त्र सीमा बल 32वीं बटालियन की ओर से वाहिनी मुख्यालय, लातेहार परिसर मे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें एसएसबी जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया.
 

Latehar: सशस्त्र सीमा बल 32वीं बटालियन की ओर से वाहिनी मुख्यालय, लातेहार परिसर मे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें एसएसबी जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया.

इसे भी पढ़ें: 

इस आयोज को लेकर कमांडेंट राजेश सिंह ने कहा कि समाजसेवा एवं मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए आयोजित इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं को सहयोग प्रदान करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित एवं पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है. शिविर में जिला ब्लड बैंक, सदर अस्पताल, लातेहार की चिकित्सा टीम तथा 32वीं वाहिनी की चिकित्सा टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

 

रक्त संग्रह की पूरी प्रक्रिया सुरक्षित एवं वैज्ञानिक पद्धति से संपन्न की गई. इस अवसर पर 32वीं वाहिनी के 20 जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक सरोकार एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया. शिविर के दौरान कुल 20 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.

 

कार्यक्रम के दौरान  कमांडेंट राजेश सिंह  विनय कुमार ओझा (द्वितीय कमान अधिकारी), सम्राट द्विवेदी (उप कमांडेंट) डॉ. शक्तिवेल  (चिकित्सा अधिकारी) के अलावा अधीनस्थ अधिकारीगण तथा वाहिनी के बड़ी संख्या में अन्य कार्मिक एवं भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे. सभी ने सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग प्रदान करते हुए रक्तदान शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही