Search

रांची में ट्रैफिक व्यवस्था का SSP-SP ने लिया जायजा, अवैध पार्किंग व अतिक्रमण पर कार्रवाई

Ranchi : राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने यातायात पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के साथ शहर के प्रमुख इलाकों का निरीक्षण किया. अल्बर्ट एक्का चौक से लेकर अंजुमन प्लाजा तक सड़क व्यवस्था, पार्किंग और यातायात संचालन का जायजा लिया गया.
 
निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे गैरकानूनी तरीके से पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, अवैध रूप से दुकान लगाने वालों और अन्य अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई. वहीं, पैदल यात्रियों के लिए बने मार्ग पर मोटरसाइकिल और अन्य वाहन खड़े करने वालों को भी हटाया गया और आवश्यक कार्रवाई की गई.

पुलिस अधिकारियों ने पार्किंग स्टैंड में खड़े वाहनों को सुव्यवस्थित ढंग से लगवाया, ताकि सड़क पर यातायात बाधित न हो. इस दौरान ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात यातायात पुलिस अधिकारियों और जवानों को भी यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए.

SSP ने कहा कि राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और आम लोगों की सुविधा के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा. निरीक्षण के दौरान स्थानीय पुलिस उपाधीक्षक, संबंधित थाना प्रभारी समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही