Search

 
 
 

Palamu News : पुराने विवाद में हुई थी मुजाहिद की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि कुदागाकला निवासी मुजाहिद अंसारी 27 मई से लापता था. परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. 30 मई को सेमरा स्थित बन पहाड़ी जंगल से उसका शव बरामद किया गया. पिता अब्दुल कलाम के आवेदन पर चैनपुर थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी कपिल चौधरी व अन्य.

Medininagar : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा स्थित बन पहाड़ी जंगल में हुई मुजाहिद अंसारी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. एसपी कपिल चौधरी ने शनिवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हत्या के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों जेल भेज दिया गया. प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आई है.

 

एसपी ने बताया कि कुदागाकला निवासी मुजाहिद अंसारी 27 मई से लापता था. परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. 30 मई को सेमरा स्थित बन पहाड़ी जंगल से उसका शव बरामद किया गया. पिता अब्दुल कलाम के आवेदन पर चैनपुर थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सदर राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. अनुसंधान के दौरान पुलिस ने सेमरा निवासी अमित कुमार और तसलीम अंसारी उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में सामने आया कि मुजाहिद अंसारी व आरोपी तसलीम अंसारी पहले छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक साथ रहकर कूलर बनाने का काम करते थे. करीब एक वर्ष पूर्व डीजे बजाने को लेकर दोनों में विवाद हो गया था, जो हत्या का कारण बना.

 

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो बाइक, मोबाइल फोन, खून लगे कपड़े, हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर व घटनास्थल से एक कलाई घड़ी बरामद की है. एसपी ने बताया कि अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी है. मामले के उद्भेदन में एसडीपीओ राजेश कुमार यादव, चैनपुर थाना प्रभारी लालजी, बाबूलाल दुबे, छत्रधारी कुमार, रंजीत कुमार मरांडी, विक्रम सिंह तामसोय व सशस्त्र बल के जवानों की भूमिका रही. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही