Search

 
 
 

स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाले उठाने से पहले भाजपा अपने शासनकाल का जवाब दे: कांग्रेस

Ranchi: रांची में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भाजपा के आरोप तथ्यहीन और भ्रामक हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा को स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाने से पहले अपने लंबे शासनकाल का हिसाब जनता को देना चाहिए.
 

Ranchi: रांची में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भाजपा के आरोप तथ्यहीन और भ्रामक हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा को स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाने से पहले अपने लंबे शासनकाल का हिसाब जनता को देना चाहिए.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि राज्य के कई अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य संस्थानों की बदहाल स्थिति भाजपा शासनकाल की देन है. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सीमित संसाधनों के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति करने, मेडिकल कॉलेजों का विस्तार करने और ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का काम कर रही है.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हर संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करती है. यदि कहीं कोई कमी या लापरवाही सामने आती है तो सरकार उसे गंभीरता से लेते हुए सुधारात्मक कदम उठाती है, लेकिन भाजपा का उद्देश्य केवल राजनीतिक लाभ लेना है.

 

कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र में पिछले 12 वर्षों से भाजपा की सरकार है. इसके बावजूद स्वास्थ्य क्षेत्र में कई चुनौतियां बनी हुई हैं. उन्होंने कहा कि इलाज, जांच और दवाइयों की बढ़ती लागत से आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है. साथ ही डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी जैसी समस्याओं के लिए केंद्र सरकार की नीतियां भी जिम्मेदार हैं.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा को स्वास्थ्य मंत्री पर टिप्पणी करने के बजाय यह बताना चाहिए कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पतालों को समय पर भुगतान क्यों नहीं हो रहा है. उन्होंने दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों पर जीएसटी और स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भी सवाल उठाए.

 

कांग्रेस ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और जहां भी कमियां हैं, उन्हें दूर करने का प्रयास किया जा रहा है. पार्टी का कहना है कि भाजपा को जनता को गुमराह करने और नकारात्मक राजनीति करने के बजाय रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही