Search

 
 
 

पाबंदियों को सख्ती से अनुपालन कराने झारखंड-बंगाल बॉर्डर पहुंचे SSP

 

Ranchi : कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर झारखंड सरकार ने 13 मई से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को 27 मई की सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया है. इस बार सख्ती भी बढ़ाई गई है. यह सख्ती 16 मई से लागू हो गई है. इसी दौरान रविवार की शाम स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की पाबंदियों को सख्ती से अनुपालन कराने एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ग्रामीण क्षेत्र मुरी थाना क्षेत्र स्थित झारखंड- बंगाल बॉर्डर पहुंचे. इस दौरान एसएसपी ने थाना प्रभारी को सुरक्षा सप्ताह की पाबंदियों का सख्ती सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश दिया.

 

जिले में बनाए गए हैं 92 चेकिंग प्वाइंट

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि बढ़ाये जाने के बाद रांची जिला के सभी 92 चेकिंग प्वाइंट पर तीन शिफ्ट में जवान और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है. इस दौरान जिला से बाहर आने-जाने वाले निजी वाहन सवारों के पास यदि ई-पास नहीं होगाा या फिर बाहर से आनेवाले, यदि सही वजह नहीं बताने पर, जुर्माना वसूला जा रहा है. पास नहीं रहने पर उन्हें जिले से बाहर जाने से रोका जा रहा है.

बेवजह सड़क पर घूमने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाए

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की पाबंदियों का सख्ती से अनुपालन कराने के लिए एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने शनिवार की शाम पुलिस लाइन में जिले सभी डीएसपी, थाना प्रभारी, ट्रैफिक थाना प्रभारी को ब्रीफ दिया और लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश दिए है. इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि बेवजह सड़क पर घूमने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाए. ऐसे लोग पकड़े जाते हैं तो उनके खिलाफ सीधी कार्रवाई करें. उन्होंने कहा कि 16 मई से स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान का कड़ाई से पालन करवाया जाएगा. इसके लिए सभी थानेदारों को विशेष हिदायत दी गई है. साथ ही ट्रैफिक पुलिस के जवानों को भी इस संबंध में ब्रीफ किया गया है. राजधानी में क्विक रिस्पांस टीम बढ़ा दी गई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही