Search

 
 
 

विधि व्यवस्था को लेकर SSP ने की बैठक, दिए कई दिशा-निर्देश

विधि व्यवस्था को लेकर डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मंगलवार को समीक्षा बैठक की.
 

Ranchi : विधि व्यवस्था को लेकर डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मंगलवार को समीक्षा बैठक की. इस बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारी और डीएसपी शामिल हुए. इस दौरान एसएसपी ने पिछले महीने दिए गए निर्देशों की सभी थाना प्रभारियों से बारी-बारी से समीक्षा की गई.

 

आगामी महीने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए. जिनमें खुले में मांस-मछली की बिक्री पर प्रतिबंध, काली फिल्म वाली गाड़ियों पर कार्रवाई, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण, महिला सुरक्षा, अवैध बालू खनन पर कार्रवाई, छिनतई की घटनाओं पर रोक, संगठित अपराध गिरोहों पर नजर, लंबित वारंट का निष्पादन, पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन शामिल है.

 

 इसके अलावा एसएसपी ने पिछले एक साल में जेल से छूटे अपराधियों के सत्यापन पर भी चर्चा किए. साथ ही छिनतई, बलात्कार, पॉक्सो, चोरी, लूट और संपत्ति से जुड़े अन्य अपराधों का पर्दाफाश करने पर जोर दिया गया. जुआ और शराब के अड्डों पर छापामारी करने के लिए भी निर्देश दिए गए.

 

अनुसंधान नियंत्रण में लंबित संपत्ति अपराधों और यूडी मामलों की समीक्षा की गई और उनके निपटारे की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए गए. अंत में, पिछले महीने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही