Search

 
 
 

Ranchi News: चेन स्नेचिंग पर रोक को लेकर SSP ने की बैठक, पुलिस गश्ती बढ़ाने के निर्देश

Ranchi News: चेन स्नेचिंग के हॉटस्पॉट एवं संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां नियमित एवं प्रभावी पुलिस गश्ती तथा सादे लिबास में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी.
 
बैठक करते रांची SSP

Ranchi News: रांची में चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं पूर्व में घटित घटनाओं के त्वरित उद्भेदन को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात, सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली, प्रोबेशनर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक नगर, पुलिस उपाधीक्षक सदर एवं सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: 

बैठक में चेन स्नेचिंग की घटनाओं के पैटर्न, अपराधियों के संभावित आवागमन मार्ग, संवेदनशील स्थानों तथा तकनीकी साक्ष्यों की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण के लिए निम्न निर्देश दिए गए.

 

चेन स्नेचिंग के हॉटस्पॉट एवं संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां नियमित एवं प्रभावी पुलिस गश्ती तथा सादे लिबास में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी.

 

पूर्व में घटित चेन स्नेचिंग की घटनाओं का केसवार एवं स्थानवार विश्लेषण कर घटनाओं के पैटर्न, अपराधियों के संभावित रूट एवं एग्जिट प्वाइंट चिन्हित कर घटनास्थल एवं संभावित मार्गों पर उपलब्ध CCTV कैमरों की समीक्षा कर फुटेज का व्यवस्थित विश्लेषण किया जाए. जहां CCTV उपलब्ध नहीं हैं, वहां स्थानीय स्तर पर CCTV अधिष्ठापन को प्रोत्साहित किया जाए.

 

अपराधियों के संभावित रूट पर प्रभावी पुलिस बल की तैनाती एवं वाहन चेकिंग सुनिश्चित की जाए तथा आवश्यकता के अनुसार संबंधित स्थानों पर विशेष बल की प्रतिनियुक्ति की जायेगी .

 

चेन स्नेचिंग के मामलों के त्वरित उद्भेदन के लिए SIT का गठन किया गया है. टेक्निकल सेल को CCTV, मोबाइल एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के माध्यम से अपराधियों की पहचान एवं उनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया.

 

पूर्व में चेन स्नेचिंग अथवा समान प्रकृति के अपराधों में संलिप्त रहे अपराधियों की प्रोफाइलिंग एवं सत्यापन किया जा रहा है  साथ ही जेल से बाहर आए अपराधियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही