Search

 
 
 

रांची की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SSP सख्त, आधी रात सड़कों पर उतरे

 
Ranchi :  पुलिस की मुस्तैदी और सतर्कता परखने के लिए एसएसपी किशोर कौशल शनिवार देर रात रांची की सड़कों पर उतरे. इस दौरान एसएसपी ने कई थानेदारों की क्लास भी ली. एसएसपी ने रात में अभियान चलाकर गुप्त तरीके से थाना, पीसीआर और थाना की पैट्रोलिंग की गतिविधियों की जानकारी ली. वहीं कई इलाकों में रात में घूम रहे लोगों से भी पूछताछ की. दूसरी तरफ सिटी एसपी शुभांशू जैन रात में सिविल ड्रेस में राजधानी की सड़कों पर निकले और रात भर शहर कई थानों का निरीक्षण किया. (पढ़ें, पीएम">https://lagatar.in/jayanti-pm-modi-pays-tribute-to-bal-gangadhar-tilak-and-chandrashekhar-azad/">पीएम

मोदी ने जयंती पर बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद को नमन किया)

हटिया डीएसपी ने चलाया अभियान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/2daf9495-4162-40ee-9afa-881b296139aa.jpg"

alt="" width="1024" height="768" /> हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने अपने इलाके अरगोड़ा, डोरंडा, धुर्वा, तुपुदाना और पुंदाग एरिया में रात भर अभियान चलाया. जिसमें कई कांडों में फरार अपराधियों गिरफ्तारी के लिए कई क्षेत्र में छापेमारी की. साथ ही रात में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से मिलकर जानकारी ली. डीएसपी ने गश्ती दल के पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों से अपने-अपने इलाके में तत्तपरता से ड्यूटी करने की बात कही. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/koderma-masked-bike-riders-snatched-two-youths/">

 कोडरमा :  नकाबपोश बाइक सवारों ने दो युवकों से की छिनतई, मारपीट कर ऑनलाइन पैसे भी ट्रांसफर करवाये

सीएम ने 15 दिनों के अंदर विधि व्यवस्था सुधारने को कहा 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/299c8055-851a-4b82-8969-68a3ba2801f3.jpg"

alt="" width="1280" height="593" /> राज्य में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर शुक्रवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डीजीपी अजय कुमार सिंह पर नाराजगी जतायी थी. उन्होंने स्पष्ट कहा था कि खुली छूट देने के बाद भी राज्य में अपराध पर नियंत्रण क्यों नहीं हो पा रहा है? पुलिस अपनी कार्यशैली सुधारे. उन्होंने क्राइम कंट्रोल के लिए 15 दिनों की मोहलत दी है. सीएम के साथ समीक्षा बैठक के बाद डीजीपी रेस हो गये हैं. इनके निर्देश पर सभी जिलों में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस तैयारी में जुट गयी है. इसे भी पढ़ें : ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-investigation-math-and-science-kits-worth-85-lakhs-are-gathering-dust-in-schools/">‘शुभम

संदेश’ पड़ताल : स्कूलों में 85 लाख के मैथ व साइंस किट फांक रहे धूल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही