Search

 
 
 

सेंट जेवियर्स स्कूल डोरंडा : 29वीं एलोक्यूशन प्रतियोगिता का आयोजन

Ranchi News :बच्चों ने प्रभावशाली वॉइस मॉड्यूलेशन, स्पष्ट उच्चारण, भावपूर्ण अभिव्यक्ति और आत्मविश्वासपूर्ण मंचीय प्रस्तुति से कविताओं को जीवंत कर दिया.
 
29वीं एलोक्यूशन प्रतियोगिता
  • नन्हे वक्ताओं ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

Ranchi News : सेंट जेवियर्स स्कूल, डोरंडा के जूनियर सेक्शन में शनिवार को फ्र. विक्टर टकर ऑडिटोरियम में 29वीं एलोक्यूशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. Little Voices, Timeless Verses – A Celebration of Young Voices and Great Poetry विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया.

 

बच्चों ने प्रभावशाली वॉइस मॉड्यूलेशन, स्पष्ट उच्चारण, भावपूर्ण अभिव्यक्ति और आत्मविश्वासपूर्ण मंचीय प्रस्तुति से कविताओं को जीवंत कर दिया.कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य फ्र. फुलदेओ सोरेंग SJ तथा जूनियर सेक्शन के वाइस प्रिंसिपल फ्र. कुलदीप लिंडा SJ उपस्थित रहे. निर्णायक मंडल में श्रीमती सनाबोर तहसीन वारिस, श्रीमती एन.जे. कोंगारी और मार्क जेवियर बार्कर शामिल थे.

 

प्रतियोगिता चार वर्गों-किंडरगार्टन, इंफैंट, सब-जूनियर और जूनियर—में आयोजित हुई. Nehal Hassan को Best Elocutionist और Class V को Best Class का पुरस्कार मिला. विभिन्न वर्गों में Ezekiel Kerketta, Ojasvi Bommali, Priyansh Shaurya Lakra और Nehal Hassan ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.

 

प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि एलोक्यूशन जैसी गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और प्रभावी संचार कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. कार्यक्रम कविता, साहित्य और नन्ही प्रतिभाओं की अभिव्यक्ति का सुंदर उत्सव रहा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही