Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संत जेवियर्स के छात्रों ने पॉवरलिफ्टिंग में जीता गोल्ड

Ranchi : रांची में 19 मार्च को मारवाड़ी युवक व्यायामशाला में आयोजित पॉवरलिफ्टिंग और ओपन बेंचप्रेस, डेड लिफ्ट चैंपियनशिप में 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया. संत जेवियर्स के तीन छात्रों ने अलग-अलग स्पर्धा और वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता. सब जूनियर कैटेगरी के 59 केजी वेट में दीपक कुमार चंद्रवंशी ने पावरलिफ्टिंग में गोल्ड, डेडलिफ्ट में गोल्ड और बेंचप्रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीता. वहीं सब जूनियर के 93 केजी वेट कैटेगरी में मानस जैसवाल ने पावरलिफ्टिंग में गोल्ड और डेडलिफ्ट में सिल्वर मेडल जीतने में सफलता हासिल की. जूनियर वर्ग के 74 केजी वेट कैटेगरी में डेनिस नीर लकड़ा ने पावरलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता. जीते हुए खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट दिया गया. संत जेवियर्स के प्रिंसिपल और शिक्षकों ने छात्रों के प्रदर्शन पर खुशी वयक्त की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. प्रतियोगिता में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों ने स्टेट लेवल के लिए क्वालिफाई किया. इसे भी पढ़ें – जदयू">https://lagatar.in/casey-tyagi-out-of-jdus-new-national-committee-baliyavi-becomes-general-secretary/">जदयू

की नयी राष्ट्रीय कमिटी से केसी त्यागी आउट, बलियावी बने महासचिव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही