Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची यूनिवर्सिटी में कर्मचारी संघ चुनाव की वोटिंग जारी, 3:30 बजे के बाद होगी काउंटिंग

Ranchi : रांची यूनिवर्सिटी में कर्मचारी संघ चुनाव के लिए सुबह 10 बजे से ही वोटिंग जारी है. जो 3:30 बजे तक चलेगी. मतदान पूरी होने के बाद आज यानी शनिवार को ही काउंटिंग होगी. रांची यूनिवर्सिटी में डॉ डीके सिंह और डॉ. राजकुमार शर्मा को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया है. कर्मचारी संघ के चुनाव में विभिन्न पदों के लिए कुल 36 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री और सचिव के एक-एक पद हैं. वहीं सह सचिव के 2 पद और 11 कार्यकारिणी सदस्य के पद हैं. (पढ़ें, झारखंड">https://lagatar.in/execution-of-9368-cases-pending-in-jharkhand-know-how-many-cases-are-pending-in-which-district/">झारखंड

में 9368 कांडों का निष्पादन लंबित, जानें, किस जिले में कितने मामले हैं पेडिंग)

करीब 4 दशक के बाद वोटिंग के आधार पर हो रहा चुनाव

पूर्व की घोषणाओं के अनुसार, कर्मचारी संघ का चुनाव 13 मार्च को होना था. लेकिन इसे स्थगित कर 17 मार्च कर दिया गया. कुछ कारणों से 17 मार्च को भी चुनाव नहीं हुआ. अब चुनाव आज यानी 18 मार्च को हो रहा है. चुनाव में गुप्त मतदान की जा रही है. सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम हैं. रांची विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन और रांची विश्वविद्यालय के मोरहाबादी कैंपस को मतदान केंद्र बनाया गया है. मालूम हो कि रांची विश्वविद्यालय में करीब 4 दशक के बाद वोट देकर चुनाव हो रहा है. इससे पहले चुनाव में उम्मीदवार को मनोनीत किया जाता था. इसे भी पढ़ें : दोषियों">https://lagatar.in/the-government-constituted-a-committee-of-5-lawyers-in-the-high-court-to-ensure-that-the-death-sentence-awarded-to-the-culprits-remains-intact/">दोषियों

को मिली फांसी की सजा कायम रहे, इसलिए सरकार ने हाईकोर्ट में 5 वकीलों की कमिटी गठित की  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही